धान की फसल के लिए रामबाण है मात्र ₹20 में मिलने वाली यह चीज, संपूर्ण जानें

किसान साथियों नमस्कार, धान की फसल गर्मी के मौसम में लगाई जाती है। इस समय बारिश भी काफी अधिक होती है। इसलिए धान में फंगस और कीट रोगों का प्रकोप काफी अधिक मात्रा में देखा जाता है। पौधे में फंगस और बैक्टीरिया जैसे भयानक रोग काफी ज्यादा नुकसान करते हैं, और इसके संक्रमण से बचने के लिए किसान तरह-तरह की रासयनिक दवाइयां का इस्तेमाल करते हैं। जिससे उनकी मिट्टी पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है। आज इस लेख में मैं आपको एक ऐसे ऑर्गेनिक तत्त्व के बारे में बताऊंगा, जिसका प्रयोग करके आप अपनी फसल से फंगस और कीट रोगों को आसानी से खत्म कर सकते हैं। धान में फंगस और कीटो रोगों को खत्म करने के लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिटकरी का उपयोग खाने के साथ-साथ खेती में भी किया जाता है। इसके काफी ज्यादा लाभ देखने को मिलते हैं। आगे इस लेख में आप फिटकरी का इस्तेमाल अपने खेत में कैसे कर सकते हैं, और इसके क्या लाभ देखने को हमें मिलेंगे। इसके बारे में संपूर्ण जानकारी मिलेगी।

धान में फिटकरी का प्रयोग

फिटकरी में पोटेशियम सल्फेट और एल्यूमीनियम सल्फेट का मिक्सर होता है। जिससे पौधे को एल्यूमीनियम और पोटाश आसानी से मिल जाता है। फिटकरी में पाए जाने वाली की खटास पौधों में साइट्रिक एसिड की कमी को पूरी करके फसल को स्वस्थ करने में मदद करती है। फिटकरी को मिट्टी सुधार के रूप में भी आप अपने खेत में प्रयोग कर सकते हैं। फिटकरी फफूंदीनाशक के साथ-साथ कीटनाशक का कार्य भी करती है।

धान में फिटकरी का प्रयोग

धान में फिटकरी के फायदे

फिटकरी मिट्टी के पीएच लेवल को न्यूट्रल करने में मदद करता है। यह धान की फसल में लगने वाले दीमक और जमीनी कीड़ों को आसानी से ना कर देता है। फिटकरी के उपयोग से फसल में फंगस रोग भी नहीं लगता। यह जड़ों को साफ रखने में मदद करता है, और धान की फसल स्वस्थ रहती है। फिटकरी एक कार्बनिक पदार्थ है। जिससे आपकी मिट्टी या फसल को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता। इसके प्रयोग से किसान काफी सस्ते में फंगस और कीट रोगों की रोकथाम कर सकते हैं।

धान में फिटकरी का इस्तेमाल कैसे करें

धान में फिटकरी का इस्तेमाल किसान भाई आसानी से कर सकते हैं। फिटकरी को बारीक पीसकर खाद या मिट्टी के साथ मिलकर किसान साथी अपने खेत में छिड़काव कर सकते हैं। अगर आप फिटकरी को पानी के साथ चलना चाहते हैं। तो आप इसको एक ड्रम में घोलकर जब भी आप अपने खेत में पानी चलाएं, उसके साथ थोड़ी मात्रा में चलाते रहें। जिससे दवाई पूरी खेत में फैल जाएगी। इस तरीके से भी आप आसानी से अपने खेत में फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

धान में फिटकरी की मात्रा और मूल्य

धान में फिटकरी का एक से डेढ़ किलोग्राम मात्रा प्रति एकड़ प्रयोग की जाती है। लेकिन अगर आपकी फसल बड़ी है। तो आप 2 किलोग्राम तक भी फिटकरी का प्रयोग कर सकते हैं। फिटकरी आपको बाजार में 20रु से 25रु प्रति किलोग्राम आसानी से मिल जाती है। इसको आप किसी भी करियाना दुकान से खरीद सकते हैं।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़े-: धान में सल्फर का प्रयोग कब करें:कितनी मात्रा में करें, जानें

धान के लिए सबसे अच्छा कीटनाशक कौन सा है, सम्पूर्ण जानें

Leave a Comment