गन्ने की फसल में पाइरिला कीट नियंत्रण, पहचान और रोकथाम तरीका, सम्पूर्ण जानकारी

गन्ने की फसल में पाइरिला कीट नियंत्रण

आजकल गन्ना किसानों के सामने एक नई समस्या आ गई है। गन्ना किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि गन्ने के खेत में फड़का की तरह का कीट उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जो बुरा या मेले रंग का होता है। और इसकी संख्या ज्यादा होती है जो गन्ने की पत्तियों का रस चूसते है। यह छोटी और बड़ी दोनो तरह की पत्तियों का रस चूस कर भारी नुकसान करने में सक्षम है।